{"_id":"62619f3e7320e80e08658960","slug":"after-decades-of-appointment-employees-of-vikas-bhavan-will-give-typing-test-baghpat-news-mrt585414820","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति के दशकों बाद विकास भवन के कर्मचारी देंगे टाइपिंग का टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति के दशकों बाद विकास भवन के कर्मचारी देंगे टाइपिंग का टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिस, 24 मई को होगा टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मृतक आश्रित कोटे से विकास विभाग में नियुक्त हुए कर्मचारियों को नियुक्ति के दशकों बाद टाइपिंग का टेस्ट देना होगा। इसके लिए 20 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। 24 मई टेस्ट की तिथि निर्धारित की गई है। टेस्ट पास नहीं करने वाले कर्मियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
प्रभारी जिला विकास अधिकारी ब्रजभूषण सिंह ने विभाग के कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक व प्रधान सहायक सहित 20 कर्मियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की नियमावली में दिए प्राविधान के अनुसार कनिष्ठ लिपिक व कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई थी। नियुक्ति के दौरान इन कर्मियों का टाइप टेस्ट नहीं लिया गया था। अब 24 मई को सभी कर्मचारियों का टाइप टेस्ट लिया जाएगा। निर्धारित गति से कंप्यूटर पर हिंदी की टाइप नहीं करने पर उनकी सेवा समाप्ति पर विचार किया जा सकता है। इनमें से कुछ कर्मी की नियुक्त दस-बीस साल पहले हुई और प्रमोशन पाकर प्रधान सहायक तक बन चुके है।
इन्हें जारी किया गया नोटिस
जिला विकास अधिकारी की ओर से जिला विकास अधिकारी ने प्रधान सहायक संजय कुमार, विक्रम सिंह त्यागी, विष्णुदत्त शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुनील सिंह तोमर, अशोक कौशिक, वर्षा रानी, विनीत मलिक, दीपक राम सिंह तोमर, किरण रानी, उमेश गुप्ता, अरविंद कुमार शर्मा, विमलेश देवी, विनीत कुमार, मूलचंद शर्मा, रवि कुमार, अनिल कुमार शर्मा, नितिन तोमर, आर्यन सहानिया और सीमा देवी को हिंदी टाइप टेस्ट देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।