फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates blocked the demand for High Court bench

Baghpat News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने लगाया जाम

Wed, 11 Oct 2023 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Advocates blocked the demand for High Court bench
-जुलूस निकालकर हाईवे पर पहुंचे अधिवक्ता, पुलिस ने वनवे कर वाहनों को निकलवाया
विज्ञापन

फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल रखी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगाकर पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि वादकारियों की परेशानियों को देखते हुए पउप्र में हाईकोर्ट बेंच जरूरी है।

हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे। जहां अधिवक्ता जाम लगाकर बैठ गए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद की दूरी 700 किमी है। इससे वादकारियों को त्वरित और सस्ता सुलभ न्याय नहीं मिल पाता है। पउप्र में हाईकोर्ट बेंच के लिए 22 जिलों के अधिवक्ता 40 साल से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकारों ने कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि बेंच की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्रपाल शर्मा, देवेंद्र आर्य, सतेंद्र खोखर, चांदवीर राणा, अमित तंवर, विजय तोमर, आजाद धामा, अरुण चौहान, प्रशांत त्यागी, मनोज पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed