{"_id":"62192379433a6865ba63fe92","slug":"advocate-upset-due-to-building-material-lying-near-the-chamber-baghpat-news-mrt5783622173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेंबर के पास भवन निर्माण सामग्री पड़ी होने से अधिवक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेंबर के पास भवन निर्माण सामग्री पड़ी होने से अधिवक्ता परेशान
विज्ञापन
बागपत कचहरी में रास्ते में फैला बिल्डिंग मटेरियल का सामान से गुजरते लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर के पास भवन निर्माण सामग्री रास्ते में पड़ी है। इससे अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं को वाहनों से अपने चेंबर तक आने-जाने में भी काफी परेशानी हो रही है। इनके अलावा पार्क के पास गंदगी होने के कारण भी परेशानी होती है। अधिवक्ताओं ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
रास्ते में रोड़ी, रेत व अन्य सामान पड़ा होने के कारण चेंबर तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस कारण कई बार बाइक फिसल जाती है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। - बिमल सिंह यादव, अधिवक्ता
पार्क के पास गंदगी के कारण वहां से गुजरने में परेशानी होती है। चेंबर के आसपास और पार्क में नियमित सफाई होनी चाहिए। - धर्मपाल कौशिक, अधिवक्ता
पार्क के पास नियमित सफाई नहीं हो रही है। वहां गंदगी भी रहती है। भवन निर्माण सामग्री रास्ते में पड़ा हुई है। - कपिल चौधरी, अधिवक्ता
रास्ते में भवन निर्माण सामग्री पड़ी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे रास्ते में पानी भर जाता है। इससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। - अजय राणा, अधिवक्ता
विज्ञापन
चेंबरों के लिए भवन निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, जिसे रास्ते से हटवाया जाएगा। जहां तक कूड़े की समस्या है तो उसे पहले नगर पालिका ने उठवाया था। अब दोबारा उनसे बात करके कूड़ा भी हटवाया जाएगा, जिससे किसी को परेशानी नहीं हो। - सत्येंद्र सिंह खोखर, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन