फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adverse entry to three teachers including Baraut and Chhaprauli BEO

Baghpat News: बड़ौत व छपरौली बीईओ समेत तीन शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टी

Wed, 20 Nov 2024 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 20 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to three teachers including Baraut and Chhaprauli BEO

विज्ञापन
बागपत। बीएसए ने बीईओ नगर बड़ौत सचिन रानी व बीईओ छपरौली को कार्यों में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टी दी है। इसके अलावा गौरीपुर जवाहरनगर की प्रधानाध्यापक व दो शिक्षकों पर शिक्षण कार्यों में लापरवाही के कारण प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है।

बीएसए गीता चौधरी ने बड़ौत नगर की बीईओ सचिन रानी को डीएम की समीक्षा बैठक में वहां की एमडीएम पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन की रिपोर्ट शून्य मिलने, दायित्व का सही से निर्वहन न करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टी दी है। इस कारण ही छपरौली के बीईओ ब्रजमोहन सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है। इसके अलावा गौरीपुर जवाहरनगर की प्रधानाध्यापक सुनीता को डीएम के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने, बच्चों की उपस्थिति कम होने, लर्निंग बाई डूइिंग लैब का प्रयोग न करने, शिक्षण कार्य में रूचि न लेने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई। इस स्कूल की सहायक शिक्षिका दीप्ति जैन व सहायक शिक्षक नीरज उज्ज्वल को विद्यालय के समय में बीएलओ का कार्य करने, शिक्षण कार्य में रूचि न लेने, अपना कार्य सही से नहीं करने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed