फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Administration gathered in preparation for Falguni fair

फाल्गुनी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Administration gathered in preparation for Falguni fair
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर दस से 12 मार्च तक लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, एसपी अभिषेक सिंह व एएसपी मनीष मिश्रा ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंदिर समिति और प्रशासन पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियों में जुट गया है। मेले को देखते हुए मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। मेले में दूरदराज से आकर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से मेले को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। मेले के दौरान जोनल व सेक्टर मजिस्टेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेले के दौरान हरिद्वार से जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए बालैनी से पुरा महादेव मार्ग, अमीनगर सराय से पुरा महादेव मार्ग व पुरा महादेव से किनौनी मार्ग पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी अभिषेक सिंह एवं एएसपी मनीष मिश्रा पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। एसपी अभिषेक सिंह ने मेले के दौरान मंदिर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed