{"_id":"63752b2977fa426c61501026","slug":"administration-engaged-in-preparations-on-war-footing-baraut-news-mrt613820528","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में, प्रशासन युद्व स्तर पर तैयारियों में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में, प्रशासन युद्व स्तर पर तैयारियों में जुटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त किए जाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा है।
नगर पालिका परिषद में वार्डों का परिसीमन पूर्ण हो चुका है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पूरा हो चुका है। 18 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन भी कर दिया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य जोरों पर है। बता दें कि पहली बार 88 बूथ बड़ौत नगर पालिका परिषद में थे, लेकिन इस बार 98 बूथ तैयार किए गए हैं। जिन नए बूथ पर इस बार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं, मतदान केंद्रों के आने-जाने वाले रास्तों, उन पर बिजली, पानी, शौचालयों, रैंप आदि को लेकर तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी पत्र भेजकर व्यवस्था को जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी मतदान केंद्रों को पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा। बताया कि इस समय विधानसभा निर्वाचक नामावली का कार्य भी चल रहा है। 20 नवंबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण करेंगे।