{"_id":"60f1cee88ebc3e99790f38cd","slug":"adg-and-ig-took-stock-of-preparations-for-kanwar-yatra-baghpat-news-mrt5477005199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी और आईजी ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी और आईजी ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पुरा महादेव पहुंच कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा किया। अधीनस्थों से कहा कि मेले की सभी तैयारियां पूरी रखें। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
सावन मास की शिवरात्रि पर पुरा गांव स्थित पुरा महादेव मंदिर पर लाखों शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। सबसे पहले एडीजी और आईजी ने गेस्ट हाउस में मंदिर समिति के लोगों के साथ बैठक की। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों से कहा कि गांव के लोग कोरोना के चलते डरे हुए हैं। इसलिए वह इस बार मेले का आयोजन नहीं चाहते हैं। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी शासन से ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। इसके बाद एडीजी और आईजी ने मंदिर के आने जाने वाले रास्तों, बैरिकेडिंग, मेला कोतवाली, पार्किंग, कांवड़ियों के ठहरने के स्थान, सीसीटीवी कैमरों, गर्भगृह का निरीक्षण किया।
एडीजी ने मंदिर समिति से मंदिर में अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। एडीजी ने कहा कि अपनी सभी तैयारियां कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरी कर कर लें। यात्रा दौरान ध्यान रखें कि सभी शिवभक्तों का जलाभिषेक शांतिपूर्वक हो। अपनी ड्यूटी संयम और मुस्तैदी के साथ करें। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एडीएम अमित कुमार, सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, पंडित जयभगवान शर्मा, मंदिर समिति से अरुण शर्मा, संजीव शर्मा, ब्रह्मपाल मलिक, इंद्रपाल मलिक आदि मौजूद रहे।