फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ADG and IG reached Pura Mahadev, tested the preparations for the fair

पुरा महादेव पहुंचे एडीजी और आईजी, मेले की तैयारियों को परखा

Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
ADG and IG reached Pura Mahadev, tested the preparations for the fair
बागपत : बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में मेले की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवा - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार पुरा महादेव पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मंदिर तक आने वाले मार्गों के अलावा सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेला आयोजन को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर परिसर, गृभ ग्रह, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में कावंड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों का निरीक्षण कर जानकारी ली। एडीजी व आईजी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेला आयोजन की तैयारी के अलावा कावंड़ियों के आने-जाने, उनके ठहरने और जल चढ़ाने के बारे में जानकारी लेकर पार्किंग स्थल और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कावंड़ियों को शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कराने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेले के बारे में जानकारी ली। साथ ही मेले को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ विजय चौधरी, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र यादव, संजीव शर्मा, चेयरमैन मांगेराम यादव, ब्रह्मपाल प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed