फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Additional commissioner did not get swimming bridge in sports complex

बासौली के स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में अपर आयुक्त को नहीं मिला स्विमिंग पुल, फटकार लगाई

Sat, 08 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Additional commissioner did not get swimming bridge in sports complex
बासौली गांव में स्थलीय निरीक्षण करते अपर आयुक्त मनरेगा योगेश सिंह व अन्य अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/रमाला। सिलाना कलस्टर के स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त मनरेगा व स्टेट मिशन लीडर रूर्बन मिशन को बासौली गांव के स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में स्विमिंग पुल नहीं मिला। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को फटकार लगाई। इसके अतिरिक्त अन्य कमियां भी उजागर र्हुइं। जिन्हें 31 दिसंबर तक दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सिलाना कलस्टर के बासौली गांव में स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में स्विमिंग पुल नहीं और बिना बिजली कनेक्शन हैंडओवर किए जाने पर अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने नाराजगी जताई। इसके अतिरिक्त फिनिशिंग व कई कार्य संतोषजनक नहीं मिले। जिसमें अपर आयुक्त मनरेगा ने सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने आसवन, लेमन ग्रास की खेती का निरीक्षण किया और किसानों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर आयुक्त ने सिलाना कलस्टर के बरवाला गांव में पहुंचकर रूर्बन मिशन के तहत कराए गए विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया और 31 दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ विद्यानाथ शुक्ला, बीडीओ ज्योति बाला, जितेंद्र प्रधान, राहुल ठेकेदार, पूर्व प्रधान कुलदीप कुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
समूह के मसालों को एमडीएम में करें शामिल
बरवाला गांव में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपर आयुक्त मनरेगा का स्वागत किया। जहां अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को देखा। जहां ऑटोमेटिक बल्ब बनाने, मसाले बनाने के अतिरिक्त अन्य कार्यो की अपर आयुक्त मनरेगा ने प्रशंसा की और सीडीओ को समूह द्वारा तैयार मसालों को एमडीएम में शामिल कर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सिलाना कलस्टर में कराए गए विकास कार्यो की समीक्षा के लिए कलक्ट्रेट सभागार में अपर आयुक्त मनरेगा व स्टेट मिशन रूर्बन मिशन योगेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जहां अपर आयुक्त मनरेगा ने कहा कि सिलाना कलस्टर में कराए जा रहे कार्य मानकों के अनुरूप किए जाए, जिसकी गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिलाना कलस्टर में शामिल बासौली, मुकुंदपुर, शेरपुर, हलालपुर ,सिलाना, चान्दनहेड़ी, लुहारा, बरवाला में होने वाले विकास कार्यो की गुणवत्ता देखी जाए। इस दौरान डीएम राजकमल यादव, सीडीओ विद्यानाथ शुक्ला, डीपीआरओ अमित त्यागी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed