{"_id":"61672180739bb11f9c330fb7","slug":"action-will-be-taken-against-officials-who-are-negligent-in-development-works-baghpat-news-mrt5604703159","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने दिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित और गलत कार्य करने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरों की तर्ज पर गांव में भी साफ सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन राशन की दुकानों की शिकायत मिल रही है, उनकी जांच कराई जाएं ओर रिक्त दुकानों का आवंटन जल्द हो। उन्होंने कहा जिन कि सड़कों के प्रस्ताव प्राप्त नहीं है, उनके प्रस्ताव जल्द भेजे जाएं। कैंप लगाकर सोशल सेक्टर की स्कीमों से लाभार्थियों को जोड़ा जाएं। कृषि विभाग को योजनाओं से किसानों को सीधा जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों की तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को उपभोक्ता को सही बिल भेजने, खराब मीटर को ठीक करने, खराब ट्रांसफार्मर को समय से ठीक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने गांवों में राजनीति करने वाले व काफी समय से एक ही गांव में कार्य करने वाले सचिवों का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। बैंक अधिकारियों बेरोजगारों को रोजगार के लिए योजना के अंतर्गत बैंक लोन देने व उपभोक्ताओं को लोन के लिए चक्कर ना लगवाने के निर्देश दिए। बैठक डीएम राजकमल यादव, सीडीओ रंजीत सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, पीडी विद्यानाथ शुक्ला व सभी जिला स्तरीय अधिकारी और निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।