फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action sought against employees of Energy Corporation

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Action sought against employees of Energy Corporation
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बागपत। मीतली गांव में आम के बाग में हाईटेंशन लाइन से हुई युवक की मौत के बाद एसपी को शिकायती पत्र देते हुए परिजनों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को एसपी से मिलते हुए रमेश कुशवाह ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग ने मीतली गंाव स्थित आम के बाग की ओर 11केवी की एचटी लाइन खींच दी थी जो बड़ी लापरवाही है। 19 जून को आम तोड़ते हुए कपिल पुत्र राजकुमार की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दे दी थी लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आम के बाग से एचटी लाइन हटवाने व जल्द से जल्द विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सुधीर ठाकुर, अनिल कुमार, नरेश कुमार, प्रहलाद सिंह, पवन कुमार मनोज आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed