फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused relatives of making photo viral

Baghpat News: रिश्तेदारों पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाया

Sun, 07 Jan 2024 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused relatives of making photo viral
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने मामी और उसके परिजनों पर फोटो से छेड़छाड़ कर हथियार दिखाकर वायरल करने का आरोप लगाया। साथ ही दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ननिहाल में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रही छात्रा ने तहरीर में बताया कि उसके नाना को मामा और मामी परेशान करते हैं। कुछ दिन पहले नाना की शिकायत पर पुलिस ने मामा और मामी के खिलाफ कार्रवाई कर दी थी। इसके बाद मामी अपने मायके चली गई। आरोप लगाया कि मामी ने पीएसी में तैनात अपने भाई के साथ मिलकर उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ की और फोटो में हथियार दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा ने बताया कि मामी के परिजनों ने दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने कालेज जाना बंद कर दिया है। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed