फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of threatening to make the crops a desolate path

फसलों को उजाड़कर रास्ता बनाने की धमकी देने का आरोप

Thu, 16 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to make the crops a desolate path
बागपत। लहचौड़ा के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में न्यायालय के स्टे के बावजूद ग्राम प्रधान व उसके प्रतिनिधि पर उनकी फसलों को उजाडक़र खेतों के बीच से रास्ता बनाकर श्मशान घाट बनाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2002 में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उच्च न्यायालय से स्टे चला आ रहा है। गत नौ जुलाई को उच्च न्यायालय ने डीएम को एक माह में प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर आदेश पारित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीएम खेकड़ा, तहसीलदार, लेखपाल ने ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि को प्रत्यावेदन का निस्तारण होने तक रास्ता व श्मशान घाट का निर्माण न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ग्राम प्रधान व उसके प्रतिनिधि उनकी फसलों को उजाडक़र खेतों के बीच से रास्ता बनाकर श्मशान घाट बनाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने डीएम से न्यायालय के नियमों का पालन करते हुए प्रत्यावेदन का निस्तारण होने तक उनके खेतों से रास्ता व श्मशान घाट न बनावाने की मांग की है। गजेंद्र, धर्मपाल, मानसिंह, कृष्णपाल, मुनेश, हरीश, शिवम मौजूद रहे। उधर, प्रधान विमला देवी का कहना है कि उन्होंने किसी की फसल नहीं उजाड़ी है। श्मशान में जिला पंचायत की ओर से कार्य कराया जा रहा है। पूरा मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में है। ग्रामीणों के आरोप निराधार है।
विज्ञापन

----------------
आरोप लगाया
बागपत। शामली के जसाला गांव निवासी पिंकू कश्यप ने बिजरौल गांव के एक युवक पर धोखधड़ी कर उसके ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसने डीएम से बड़ौत पुलिस को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व उसकी रकम वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed