{"_id":"68ea41da6a7f6b7c8505e0b3","slug":"accused-of-stealing-cash-and-gold-chain-from-saccused-of-stealing-cash-and-gold-chain-from-shophop-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-140039-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकान से नकदी और सोने की चेन चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकान से नकदी और सोने की चेन चोरी करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के एक अप्रशिक्षित चिकित्सक ने युवक पर दुकान में घुसकर नकदी और सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाकर कोतवाली में शिकायत की।
फिरोजपुर गांव के रहने वाले अजय त्यागी ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह कस्बे के मोहल्ला विजयनगर में क्लीनिक करते हैं। शुक्रवार दोपहर मोहल्ले का रहने वाला एक युवक दुकान में घुसकर गल्ले में रखी 5700 रुपये की नकदी और सोने की चेन चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद उसे चोरी की घटना का पता लगा तो उसने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरे में मोहल्ले का एक युवक दुकान से चोरी कर वापस जाता नजर आ रहा है। अजय ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।