फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of stabbing for not sitting on bike

बाइक पर बैठाने से मना करने पर चाकू मारकर घायल करने का लगाया आरोप

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of stabbing for not sitting on bike
खेकड़ा। नगर निवासी एक युवक ने पड़ोसी को बाइक पर बैठाने से इनकार कर दिया। इस पर पड़ोसी ने बाइक सवार युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी राहुल शुक्रवार को परिजनों संग घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचा। वहां उसने आरोप लगाया कि वह किसी काम से बाइक से बाजार गया था। वहां से लौटते समय मोहल्ले के एक युवक ने उसे रोक लिया। वह रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए कहने लगा। इससे इनकार करने पर आरोपी ने पेट और हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed