फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of running an ambulance from a minor, complaint to CMO

नाबालिग से एंबुलेंस चलवाने का आरोप, सीएमओ से शिकायत

Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of running an ambulance from a minor, complaint to CMO
बागपत। खेकड़ा में एक नाबालिग के एंबुलेंस चलाने की शिकायत सीएमओ को मिली। जिस पर एंबुलेंस प्रभारी से जवाब तलब करते हुए जल्द रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

खेकड़ा के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार दोपहर सीएमओ को कॉल कर बताया कि कस्बे में एक नाबालिग डायल 102 एंबुलेंस चला रहा है। एंबुलेंस को रोककर पूछे जाने पर वह भाग गया। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने एंबुलेंस प्रभारी राजन को फोन कर मामले की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उधर एंबुलेंस प्रभारी का कहना है कि एंबुलेंस पर चालक तैनात है। सीएमओ के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई थी, किसी ने उन्हें फोन पर गलत सूचना दे दी थी। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि खेकड़ा से नाबालिग द्वारा एंबुलेंस चलाने की सूचना मिली थी, जिस पर एंबुलेंस प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए थे। उनको सभी एंबुलेंस की नियमित जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed