{"_id":"631cd2bd1394263ba679848f","slug":"accused-of-demanding-money-from-beneficiaries-of-housing-scheme-baghpat-news-mrt6047176151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के लाभार्थियों से मांगे जा रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के लाभार्थियों से मांगे जा रहे रुपये
विज्ञापन
आवास योजना के लाभार्थियों से रुपये मांगने का आरोप
बागपत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फोन कर रुपये मांगे जा रहे हैं। एसडीएम व परियोजना अधिकारी ने लाभार्थियों से किसी के झांसे में न आने की अपील की और रुपये मांगने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम व डूडा की परियोजना अधिकारी पूजा चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के कई लाभार्थियों से कुछ बाहरी लोगों से रुपये मंगवाने और ऑनलाइन फोन पे कराने के मामले आ चुके हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी किसी के झांसे में न आएं और लाभ दिलाने के नाम पर किसी को रुपये न देने की अपील की। रुपये मांगने पर निकाय के ईओ से या फिर कार्यालय में शिकायत करें। जिसके बाद रुपये मांगने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवास योजना के लिए काम करने वाली संस्था के जेई व सर्वेयर बिना आई कार्ड किसी भी नगर निकाय में न जाए। निकायों में बिना आई कार्ड मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।