फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of attacking and injuring former president's son

Baghpat News: पूर्व अध्यक्ष के बेटे पर हमला कर घायल करने का आरोप

Sat, 04 May 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking and injuring former president's son
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले तहसील न्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सरदार सिंह यादव ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि मोहल्ले के रहने वाले एक परिवार के लोगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

उसका बेटा प्रतीक शुक्रवार सुबह को काठा रोड पर टहलने गया था। रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले एक ही परिवार के तीन युवकों ने उस पर दरांती और डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में सिर में चोट लगने से प्रतीक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल का उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed