फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused involved in robbery in Math arrested, pistol and cartridges recovered

मठ में डकैती में शामिल आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in robbery in Math arrested, pistol and cartridges recovered
अमीनगर सराय (बागपत)। कमाला चिरचिटा मार्ग पर स्थित मठ में महंत को बंधक बनाकर डकैती के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे दो कंबल, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कमाला जूड गांव स्थित भेंडीनाथ मंदिर में वर्ष 2021 में महंत अनूनाथ महाराज को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां से बदमाश 25 हजार की नगदी, कंबल, टीवी,रजाई, गद्दे चीनी ,आटा ,गेहू सहित मंदरि के दानपात्र तोडक़र रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने डकैती की घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि डकैती की घटना में शामिल चिरौड़ी निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लूटे गए दो कम्बल, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

चकरोड कब्जा मुक्त कराई
रमाला। किरठल गांव निवासी धर्मेंद्र व अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को कानूनगो राजबीर सिंह, लेखपाल जितेन्द्र शर्मा पुलिस के साथ चकरोड को कब्जामुक्त कराने पहुंचे। जहां ढाई किलोमीटर लंबी चकरोड़ कब्जामुक्त कराई और दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed