फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accounts will be taken from police administration

पुलिस-प्रशासन से लिया जाएगा रालोद कार्यकर्ताओं पर पड़ी हर लाठी का हिसाब

Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accounts will be taken from police administration
बड़ौत में किसानों पर हुए लाठी चार्ज के बाद रालोद की बैठक को सम्बोधित करते वक्ता। - फोटो : BARAUT
- रालोद की बैठक में वक्ता बोले, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे किसान, पुलिस ने दिखाई बर्बरता
विज्ञापन

- बागपत में जन जागरण अभियान शुरू करेंगे रालोद कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं और किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कठोर शब्दों में निंदा की गई। सर्वसम्मत्ति से किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले अफसरों पर मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस अगर मुकदमा दर्ज नहीं करेगी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। जन-जागरण अभियान चलाने और संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के फैसले को मानने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना और संचालन युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों को बलपूर्वक उठाकर धरना समाप्त कराने की घोर निंदा की। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रैवया अपनाकर किसानों को कुचलने का प्रयास कर रही है। इसको रालोद बर्दास्त नहीं करेगा। पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व विधायक डा अजय कुमार, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक आदि ने भी अपने विचार रखे। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन जारी रखने पर किसानों का समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजकुमार सांगवान, अरुण तोमर बोबी, विश्वास चौधरी, अश्वनी तोमर, संजीव मान, सुरेश मलिक, मोहित मुखिया, विकास बाछौड, बसंत तोमर, नीटा, चिराग, विनोद खेड़ा, अभिलाष तोमर, सत्यब्रह्म सिंह तोमर, विपिन ढिकाना, बॉबी बावली, कुलदीप तोमर, राजू तोमर सिरसली, गौरव बड़ौत, मास्टर सुरेश राणा, वीेरेन्द्र सिंह, विक्रम आर्य, रणधीर सिंह ढिकाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

तोमर ने दिखाए लाठियों के निशान
बागपत/बड़ौत। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर तोमर ने पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में कमर पर पड़े निशान दिखाए। सर्वसम्मत्ति से कार्यकर्ताओं ने किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ मारपीट, डकैती और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर देने का फैसला किया। किसानों पर हमला करने के दौरान जो अधिकारी मौजूद रहे हैं, जो किसानों से बातचीत करने आए थे, उनकी पहचान कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed