फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident: Two cousins riding a bike died after being hit by a canter in Baghpat

हादसे ने छीनीं दो और जिंदगी: बागपत में कैंटर की टक्कर लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े

Sun, 24 Sep 2023 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Sep 2023 03:00 PM IST
सार

बागपत जनपद के खेकड़ा में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बताया गया कि कैंटर की टक्कर लगने से दोनों भाई कैंटर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident: Two cousins riding a bike died after being hit by a canter in Baghpat
सड़क हादसे में मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में ट्रॉनिका सिटी में कैंटर की टक्कर लगने से खेकड़ा निवासी बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला अहिरान निवासी अनुज वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा और मोहन वर्मा पुत्र राधे कृष्ण वर्मा दोनों चचेरे भाई थे। दोनों गाजियाबाद के लोनी में ज्वेलर्स की दुकान करते थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह दोनों बाइक से लोनी दुकान पर जा रहे थे। जब वे गाजियाबाद जनपद के ट्रॉनिका सिटी में पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई। साथ ही कैंटर के कुचलने से गंभीर घायल हुए दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने मृतकों की जेब में मिले मोबाइल से फोन कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार में दो बेटों की मौत की खबर मिलने से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

गमजदा परिजन सूचना मिलते ही गाजियाबाद चले गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भिजवा दिया। एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की मौत होने से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

मोहन के दो बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा दीपक करीब (17) और छोटा बेटा वंश(12) वर्ष है। अनुज के भी दो बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी मुस्कान(10) और बेटा रमन(7) है। मोहल्ले के लोग मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed