फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident on Eastern Peripheral Expressway due to fog and 10 people injured in Baghpat

कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े 30 से अधिक वाहन, 10 लोग हुए घायल

Fri, 01 Jan 2021 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Accident on Eastern Peripheral Expressway due to fog and 10 people injured in Baghpat
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर 30 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में घने कोहरे के कारण गुरुवार रात को हादसा हो गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा स्टेडियम और मवी कला मिनी टोल प्लाजा के बीच हादसा हुआ। गाजियाबाद की ओर से सोनीपत के कुंडली की ओर जा रहे वाहन कोहरे के कारण आपस में भिड़ गए। हादसे में पुलिस की गाड़ी भी टकरा गई।

विज्ञापन


बताया गया कि हादसे में 30 से अधिक गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इतनी गाड़ियां एक साथ भिड़ जाने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर खेकड़ा और चांदीनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने राहत कार्य के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे को वन-वे किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गैंगस्टर के मुकदमे में चल रहा था वांछित
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में दस से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है।


हादसे में ये हुए घायल
हादसे में सोनू पुत्र श्यामवीर, दीपक पुत्र राजू निवासी दादरी। संदीप निवासी पंजाब, महकदीप सिंह, रिंकू निवासी नोएडा, ट्राबुद्दीन निवासी बड़का बड़ौत, सूरज निवाड़ी दिल्ली, शशि निवासी दिल्ली, हिमांशु त्यागी निवासी गाजियाबाद और सिवान्स शुक्ला निवासी गाजियाबाद घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में क्राइम ब्रांच के सिपाही को मारी गोली, वारदात के बाद बदमाश फरार, जांच में जुटे अफसर

वहीं पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटवा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed