फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident news: death of cousin brothers in a road accident in Baghpat

बागपत में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 11 Jan 2022 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jan 2022 02:53 PM IST
सार

बागपत में मंगलवार को एक सड़क हादसे ने दो ममेरे व फुफेरे भाइयों की जान ले ली। वहीं दो मौतों की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Accident news: death of cousin brothers in a road accident in Baghpat
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो ममेरे व फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि हादसा ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मारने के बाद ये हादसा हुआ है। वहीं दो मौतों की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागपत के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर स्थित भड़ल पुलिस चौकी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार ममेरे व फुफेरे भाई की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारू चौधरी संभालेंगी चुनावी कमान, निभाएंगी ये जिम्मेदारी
विज्ञापन


मृतक ब्रजपाल (45) वर्ष पुत्र शोभाराम निवासी रायपुर अटेरना मुज्जफरनगर व रामनाथ (65) वर्ष पुत्र चरण सिंह निवासी अग्रवाल मंडी टटरी बागपत है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई हैं। मंगलवार को यह दोनों बाईक पर सवार होक अटेरना, मुज्जफरनगर से होकर टटरी आ रहे थे। इसी दौरान बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी के पास एक ट्रक चालक ने इनकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दोनों दूर जाकर गिरे और बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed