फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident in Baghpat: Three youths died in bike collision, one injured

Accident in Baghpat: बाइकों की भिड़ंत में बुझे तीन घरों के चिराग, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 15 Jun 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jun 2023 12:58 PM IST
सार

बागपत में बड़ौत-छपरोली मार्ग पर कालंदी देवी कॉलेज के पास हादसे में  तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Accident in Baghpat: Three youths died in bike collision, one injured
हादसे में तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत-छपरौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा बुधवार रात्रि बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कालिंदी कॉलेज के पास हुआ। छपरौली से एक बाइक पर निखिल (20) पुत्र पवन, तासिम पुत्र लियाकत (21) निवासी बदरखा सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर अजय (18) पुत्र हरपाल व जगमोहन पुत्र रिसाल सवार थे। जब ये दोनों कालन्दी कॉलेज के पास पहुंचे तो दोनों बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने तासिम, निखिल व अजय को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल जगमोहन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं मृतकों परिवारों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed