फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident In Baghpat: Pickup hits tractor trolley of devotees returning after immersion of idol, two died

Baghpat: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राॅली में पिकअप ने मारी टक्कर, दो की माैत

Wed, 18 Sep 2024 11:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राॅली में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की माैत हो गई और चार घायल हो गए।

विज्ञापन
Accident In Baghpat: Pickup hits tractor trolley of devotees returning after immersion of idol, two died
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर मंगलवार देर रात भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


वाजिदपुर गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में यमुना नदी में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन करने गए थे। मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे श्रद्धालु वहां से लौट रहे थे, तो बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे श्रद्धालुओं में चींख पुकार मच गई गई।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे अभिषेक, दीपू पुत्र अनिल कश्यप, दीपक पुत्र राजकुमार, दीपक पुत्र अनिल, आर्यन उर्फ काला व मोनू पुत्र सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से अभिषेक और दीपू ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चारों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोगों ने पिकअप गाड़ी चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सीओ विजय चौधरी ने बताया कि हादसा देर रात हुआ है सराय रोड पर पिकअप ने ट्रैक्टर टॉली में टक्कर मारी है दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उधर, मृतकों के परिजन गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed