Baghpa: किसान दंपती को छूकर गुजरी माैत, चारे से लदी बग्गी पर गिरा बिजली का तार, भैंसे की माैत, पति-पत्नी झुलसे
खेकड़ा कस्बे के जंगल में बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान दंपती झुलस गए जबकि भैंसे ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं आक्रोषित ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विस्तार
कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले सुरेंद्र यादव के कस्बे के जंगल में सुनहेड़ा मार्ग पर खेत हैl शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत से भैंसा-बग्गी में पशुओं के लिए चारा लेकर घर वापस आ रहा थाl तभी अचानक मार्ग पर उच्च क्षमता का तार टूटकर बोगी के ऊपर गिर गया।
हादसे में बग्गी में बैठे किसान सुरेंद्र यादव और उसकी पत्नी बबीता यादव झुलस गए, जबकि भैंसे की मौके पर ही मौत हो गईl पता लगने पर आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर बिजली घर में फोन कर आपूर्ति बंद कराई और उन्हें भैंसा-बोगी से नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करायाl
आक्रोषित किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ विरोध जतायाl कहा कि वे विद्युत निगम के अधिकारियो से मार्ग से गुजर रही उच्च क्षमता की जर्जर हालत में विद्युत लाइन को बदलवाने कि मांग कर चुके हैंl लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गईl
पीड़ित किसान के मुताबिक विद्युत तार टूटकर गिरने से मरे भैंसे की कीमत करीब साठ हजार रुपये हैl किसानों ने एक डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दीl पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोषित किसानों को किसी तरह समझा-बुझा कर शांति कियाl किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से पीड़ित किसान को क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की हैंl
शीघ्र ही जर्जर हाल लाइनों को बदलवाकर किसानो की समस्या का समाधान कराया जाएगाl -पवन कुमार एसडीओ विद्युत निगम
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.