फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AC found due to stolen electricity

चोरी की बिजली से चलते मिले एसी

Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
AC found due to stolen electricity
चोरी की बिजली से चलते मिले एसी
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में चोरी की बिजली से एसी चलते हुए मिले हैं। शुक्रवार को विजिलेंस टीम की कार्रवाई में 95 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई हैं। कई घरों में चोरी की बिजली से एसी चलाए जा रहे थे।

विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार की सुबह चार बजे कंडेरा गांव में वीडियोग्राफी करते हुए रिपोर्ट तैयार की। जहां विद्युत निगम के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान गांव में केबल डालकर 95 घरों में बिजली चोरी की जा रही थी। जिसमें कुछ लोग बिजली चोरी कर एसी चला रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया गया। कुछ लोगों के घरों पर मीटर से अधिक भार मिला। विजिलेंस टीम की छापामारी के दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा। जिसमें कुछ लोग घरों का ताला लगाकर चले गए, जिनकी तलाश की गई। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली चोरों के मीटर नंबर नोट कर लिए गए है और चोरी करने वालों के केबल उतार लिए गए है। जिसमें विद्युत बिल के साथ जुर्माना जोड़कर बिल भेजा जाएगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed