{"_id":"dd1aaad077a0d0e2a076dda2583bf697","slug":"abbasi-society-asked-for-the-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्बासी समाज को भी आरक्षण दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्बासी समाज को भी आरक्षण दो
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 10 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्बासी समाज की बैठक में सामाजिक न्याय समिति से समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल कराने की मांग की गई।
बैठक में समाज के अध्यक्ष हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी ने कहा कि उनका समाज प्रत्येक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। हालांकि समाज के उत्थान के लिए न तो अभी तक शासन और न ही राजनीतिक स्तर से पहल की गई। अब्बासी समाज की पूरे देश में साढ़े चार करोड़ व उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ जनसंख्या है।
इस समाज को भिस्ती के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित स्थानीय निकायों में भिस्ती पद समाप्त कर दिए जाने पर समाज के लोग बेरोजगार हैं। साथ ही सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक, आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में सामाजिक न्यायिक समिति को पत्र लिखकर उन्हें अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग की जाएगी।
अध्यक्षता जमीरूद्दीन अब्बासी और संचालन मोहम्मद इकबाल अब्बासी ने की। बैठक में हाजी मुख्तयार, मोहम्मद मुस्तफा, इस्लामुदीन, अलि हसन, रफीक, यामीन, जमशैद, यूसुफ, पप्पू, मोबीन, यासीन, इमरान, इलियास, जुबैर, राशिद आदि उपस्थित रहे।