{"_id":"5da8732e8ebc3e016f0b39c6","slug":"aadarsh-nagla-mein-shav-mila-baghpat-news-mrt448990333","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नंगला में शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नंगला में शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नंगला में शव मिला, हत्या की आशंका
छपरौली। आदर्श नंगला गांव में सड़क किनारे 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठने दिया। उसके सिर पर चोट का निशान है। पुलिस के आश्वासन पर एक घंटे बाद शव उठने दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
आदर्श नंगला गांव निवासी वेदपाल (55) पुत्र श्रीचंद खेती करता था। बुधवार रात उसका शव गांव में छपरौली-बड़ौत मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उनके भाई देवेंद्र और ओमपाल ने उसकी हत्या की आशंका जताई। सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश चिकारा फोर्स के साथ पहुंचे और शव को उठाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। उसके भाई देवेंद्र ने बताया कि उसके सिर और शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। उसकी पीटकर हत्या करने की आशंका है। उनकी गांव में भी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने सही खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि घटना का सही खुलासा किया जाएगा। इसके बाद परिजन ने एक घंटे बाद शव को उठने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसके भाई देवेंद्र ने तहरीर दी है। जांच शुरू कर दी गई है।
--------------
अकेला रहता था वेदपाल
छपरौली। भाई देवेंद्र ने बताया कि मृतक वेदपाल की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसके कोई संतान भी नहीं थी और परिवार से अलग ही रहता था। उसकी मौत से परिवार की महिलाओं का रोकर बुरा हाल था।