उजड़ गईं खुशियां: बेटी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पिता की मौत, मचा कोहराम, लद्दाख घूमने जाने की कर रहा था तैयारी
Baghpat News : मेरठ में बेटी का जन्मदिन मनाकर बागपत लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, जन्मदिन की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
विस्तार
मेरठ में बेटी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बागपत के टिंकू प्रजापति (31) की बाइक में मेरठ-बागपत हाईवे पर सराय मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें टिंकू की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। जिसका पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया।
अमीनगर सराय में कस्बे के माता मोहल्ले में रहने वाले टिंकू प्रजापति की पत्नी अपने मायके मेरठ रहती है। मंगलवार को टिंकू की बेटी का जन्मदिन था। जिसके चलते टिंकू अपने भतीजे आदित्य के साथ देर शाम बेटी का जन्मदिन मनाने मेरठ गया था। वहां से लौटते समय मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हाईवे पर जैसे ही सराय मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आदित्य दूर जाकर गिरा।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को पिलाना सीएचसी पहुंचाया। जहां टिंकू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। माता मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक टिंकू दो दिन बाद लद्दाख घूमने जाने वाला था। जो पिछले कई दिन से लद्दाख जाने की तैयारी में जुटा हुआ था।
यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज