{"_id":"628d091cb5f97e3bb3441cb5","slug":"a-youth-mother-and-two-sisters-ate-poison-during-police-raid-in-a-village-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: युवक की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस, दीवार कूदकर घर में घुसी तो मां और दो बहनों ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: युवक की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस, दीवार कूदकर घर में घुसी तो मां और दो बहनों ने खाया जहर
Tue, 24 May 2022 10:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 May 2022 10:05 PM IST
सार
युवक की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस दीवार कूदकर घर में घुस गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर युवक की मां और दो बहनों ने जहर खा लिया। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में छपरौली के एक गांव में मंगलवार को पुलिस युवक को पकड़ने गई। दरवाजा बंद होने पर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में घुस गए। पुलिस के घर में घुसने से नाराज होने पर युवक की मां और दो बहनों ने जहर खा लिया। वहीं आनन-फानन पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
बताया गया कि करीब 20 दिन पहले गांव का युवक गांव की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस लड़के के घर लगातार दबिश दे रही है। वहीं मंगलवार शाम को भी पुलिस दबिश देने गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य द्वार अंदर से बंद था तो पुलिस दीवार कूदकर मकान के अंदर घुस गई। इसी दौरान घर में मौजूद आरोपी युवक की मां एवं दो बहनों ने जहर खा लिया। युवक की मां और बहनों द्वारा जहर खाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात