फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A youth attempted suicide by hanging himself in Khekra of Baghpat

Baghpat : युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, इस हालत में देख परिजनों के उड़े होश

Fri, 15 Dec 2023 05:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Dec 2023 05:40 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं, बेटे को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
A youth attempted suicide by hanging himself in Khekra of Baghpat
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में कस्बे की नालापार बस्ती में परिजनों से कहासुनी के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पता लगने पर परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


नालापार बस्ती के रहने वाले एक 18 वर्षीय अविवाहित युवक की दो दिन से घरेलू बात को लेकर परिजनों ने कहासुनी चल रही थी। कहासुनी के चलते शुक्रवार की सुबह परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्द होकर युवक कमरे में पहुंचकर फांसी के फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद परिजन युवक के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। 

विज्ञापन

वहीं, खिड़की से युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन कमरे का गेट तोड़कर युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और कस्बे में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी

इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली में शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed