फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man was murdered in a village of Baghpat district and stolen from a house at another place

Baghpat: कमरे में पड़ी मिली युवक की लाश, हालत देख उड़े परिजनों के होश, रटौल में हुई चोरी की बड़ी वारदात

Thu, 26 Jan 2023 03:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Jan 2023 03:49 PM IST
सार

Baghpat News : किरठल गांव में एक मकान के कमरे में युवक की लाश पड़ी मिली। वहीं युवक की लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। उधर, रटौल में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
A young man was murdered in a village of Baghpat district and stolen from a house at another place
मृतक का फाइल फोटो और चोरी की घटना की जानकारी देता व्यक्ति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में रमाला क्षेत्र के किरठल गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


किरठल निवासी साहब सिंह ने बताया कि उसका बेटा विनित (23) गांव में ही रहकर खेती करता था। बुधवार की शाम को वह अपने घेर में पशु बांधने गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया। वहीं गुरुवार सुबह जब परिजन घेर में पहुंचे तो अंंदर कमरे में विनित का शव पड़ा था। वहीं विनित का शव देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि कमरे का बाहर का ताला लगा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का ताला खोड़कर देखा तो शव के पास एक खाली शराब की बोतल, गिलास, अंडे और चटनी आदि पड़े हुए थे। युवक के गले पर फंदे के निशान और कमर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मदनपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। अभी थाने में घटना की तहरीर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

रटौल में घर से चोरों ने लाखों रुपये व जेवर चोरी किए

बागपत जनपद में चांदीनगर के रटौल कस्बे में बुधवार रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपयों के आभूषण व नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने रटौल चौकी पुलिस पर मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रटौल निवासी अरशद पुत्र लियाकत रटौल अपने पुराने घर मां का हालचाल लेने गया था। उसी दौरान घर खाली देख चोर दीवार कूदकर घर में घुस गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी से करीब 10 हजार की नगदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ

वहीं आधे घंटे बाद जैसे ही वह अपने घर पहुंचा तो सभी सामान बिखरा पड़ा था और नगदी व आभूषण गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित के घर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने रटौल चौकी में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed