फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man preparing for army recruitment was shot inside his house, his father saved him

Baghpat News: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को घर में घुसकर गोली मारी, पिता बचा

Fri, 06 Dec 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man preparing for army recruitment was shot inside his house, his father saved him
बागपत। खेड़की गांव में गन्ना तौल केंद्र पर हुई कहासुनी के बाद सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक और उसके पिता पर घर में घुसकर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया, जबकि उसका पिता बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। तीन नामजद सहित चार हमलावरों पर मुकदमा किया गया।
विज्ञापन

खेड़की गांव के रहने वाले कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह गन्ने की बुग्गी लेकर अपने बेटे शिवम के साथ तौल केंद्र पर गया था। वहां पर गांव का ही आकाश पहले अपनी बुग्गी की तौल कराने के लिए झगड़ा करने लगा। उसके बेटे ने विरोध किया तो आकाश उर्फ झटपट ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी, तभी वहां मौजूद किसानों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने बेटे शिवम के साथ घर आ गया। आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद दो बाइकों पर बैठकर आकाश उर्फ झटपट, रविकांत उर्फ कान्हा, शिवम उर्फ लुक्का और एक अज्ञात युवक उनके घर में तमंचे व पिस्टल लेकर घुस गए। रविकांत उर्फ कान्हा ने गाली-गलौज करते हुए उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया, जबकि पैर में गोली लगने से उसका बेटा शिवम घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां आए तो हमलावरों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल लेकर चले गए।
उधर पुलिस का कहना है कि आकाश उर्फ झटपट, रविकांत उर्फ कान्हा, शिवम उर्फ लुकका और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- दौड़ में शर्त लगाने को लेकर भी हुआ था विवाद
बताया गया कि घायल शिवम सेना की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहा है, इसके लिए वह सुबह और शाम के समय दौड़ लगाने जाता है। तभी गांव के ही अन्य युवक भी दौड़ लगाने जाते है। इस दौरान शिवम की गांव के ही शिवम उर्फ लुक्का के साथ तेज दौड़ने को लेकर बहस हो गई तो उन्होंने शर्त लगाकर दौड़ लगाई, इसमे शिवम उर्फ लुक्का जीत गया था। दौड़ में हारजीत होने पर एक दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद शिवम उर्फ लुक्का ने आकाश उर्फ झटपट को बुलाकर शिवम की पिटाई कर दी। इसमें गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन आकाश उर्फ झटपट तभी से शिवम का विरोधी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed