{"_id":"6751f82e7f7e685a2e027aa4","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-naithala-bridge-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-122836-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नैथला पुलिया पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नैथला पुलिया पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Fri, 06 Dec 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नैथला पुलिया पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। नैथला निनाना मार्ग से जा रहे राहगीरों को बृहस्पतिवार देर रात नैथला पुलिया के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके शरीर पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के निशान मिले। राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।
इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक की शनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। टक्कर मारने वाला वाहन ईंट ढोने वाला ट्रक बताया जा रहा है। मृतक की शनाख्त के लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक की शनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। टक्कर मारने वाला वाहन ईंट ढोने वाला ट्रक बताया जा रहा है। मृतक की शनाख्त के लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन