फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man committed suicide by jumping in front of train in Baghpat

Baghpat: लोगों के चिढ़ाने से आहत हुआ युवक, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 28 Jan 2023 03:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Jan 2023 03:41 PM IST
सार

Baghpat News : लोगों के चिढ़ाने से आहत होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of train in Baghpat
फाइल फोटो।

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अलावलपुर हाल्ट के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मृतक युवक प्रदीप (32) पुत्र मुकेश साद्दुल्लापुर गांव का रहने वाला था। मृतक युवक अधरंग से ग्रस्त था। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवक उसको अक्सर चिढ़ाते थे, जिससे वह परेशान रहता था। 
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार की सुबह भी कुछ लोगों ने उसे चिढ़ाना शुरू कर दिया। इससे आहत होकर वह अलावलपुर हाल्ट पर पहुंचा और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर कोतवाली में नहीं पहुंची है। सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि यदि कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed