फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A woman was threatened with death if she married her family, so she was sent off under police protection.

Baghpat News: युवती की शादी करने पर परिवार को मारने की धमकी दी तो पुलिस सुरक्षा में हुई विदाई

Sun, 09 Nov 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A woman was threatened with death if she married her family, so she was sent off under police protection.
- बड़ौत की एक कॉलोनी में युवती से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था युवक
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और शादी के दौरान वहां मौजूद भी रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की एक काॅलोनी में युवती की शादी तय होने से नाराज उसी काॅलोनी के रहने वाले युवक पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वह युवती से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और युवती की शादी पुलिस सुरक्षा में कराते हुए विदाई कराई गई।
युवती के भाई ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन नगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। आरोपी उसे लगातार परेशान करता था। परिवार के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उन्होंने बहन की शादी तय कर दी। आरोप है कि शादी की तैयारियों के दौरान युवक शराब के नशे में घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर युवती की शादी उससे नहीं कराई तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद युवती की शादी शुक्रवार रात को पुलिस सुरक्षा में संपन्न करा दी गई है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed