UP: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो माह पूर्व बेटे को दिया था जन्म, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
Baghpat News : बागपत के रंछाड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि महिला ने दो माह पूर्व ही बेटे को जन्म दिया था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बिनौली के रंछाड़ गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने पति पर ही फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।
रंछाड़ गांव में शनिवार को सतबीर कश्यप का परिवार खेत पर था। घर में उसके पुत्र पवन की पत्नी अंजू (24) थी। बताया गया कि परिजन जब घर पहुंचे तो अंजू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग व ग्रामीण उसे बड़ौत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंजू की मौत की सूचना पर उसके मायके खेड़की गांव से पिता मलखान, मां माया देवी, भाई सचिन, दीपक, बहन सविता आदि लोग रंछाड़ पहुंचे, जिन्होंने वहां पर ससुराल वालों पर दहेज की खातिर अंजू की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
सूचना पर सीओ बागपत हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर एमपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। मृतका के पिता मलखान सिंह ने थाने पर अपनी पुत्री के पति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि उसने गत डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री अंजू की शादी पवन के साथ की थी। उसकी पुत्री ने दो माह पूर्व लड़के को भी जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार
यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?