फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A truck mud came out to clean the water tank, townspeople were drinking dirty water for a week in Baghpat

व्यवस्थाएं बेहाल: पानी की टंकी की सफाई में निकली एक ट्रक मिट्टी, सप्ताह भर से शहरवासी पी रहे थे गंदा पानी

Sun, 05 Jun 2022 04:16 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jun 2022 04:16 PM IST
सार

बागपत जनपद में पानी की टंकी की सफाई में एक ट्रक मिट्टी निकली। शहर में पानी की आपूर्ति करने वाली चार टंकियों की सफाई का कार्य शुरू किया गया। जिले में एक सप्ताह से टंकियों से गंदा पानी निकल रहा। पहले दिन पक्का तालाब के निकट स्थित पेयजल टंकी की सफाई कराई गई

विज्ञापन
A truck mud came out to clean the water tank, townspeople were drinking dirty water for a week in Baghpat
टंकी से निकलता दूषित जल, व नलकूप से पानी भरते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में आपूर्ति करने वाली पानी की चार टंकियों की सफाई कार्य शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन पक्का तालाब के पास स्थित टंकी की सफाई कराई गई तो करीब एक ट्रक मिट्टी निकली। टंकी के अंदर से इतनी मिट्टी निकलने से नगर पालिका के अधिकारी भी काफी हैरान है। इस टंकी की सफाई के बाद तीन अन्य टंकियों की भी सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि एक सप्ताह से शहरवासियों के घरों में टंकियों से गंदा पानी निकल रहा था। इसमें मिट्टी आने की शिकायत के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनी चारों टंकियों की सफाई कराने का निर्णय लिया। शनिवार को पक्का तालाब के निकट स्थित टंकी की सफाई शुरू हुई।
विज्ञापन


मेरठ से आई टीम ने सफाई की। पानी निकालकर सफाई होने पर करीब एक ट्रक मिट्टी निकली। ईओ ललित आर्य ने बताया कि पक्का तालाब के निकट स्थित टंकी सफाई होने के बाद पुराना कस्बा, मेरठ रोड बाईपास सहित अन्य टंकियों की भी सफाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद हुई टंकी की सफाई
शहर की चारों टंकियों की दो साल पहले सफाई कराई गई थी। इसके बाद से लगातार पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। कुछ दिन से गंदे पानी की समस्या बनने पर नगर पालिका ने टंकियों की सफाई शुरू कराई है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: हर तरफ था खून ही खून, कांप उठा कलेजा, मेडिकल में भर्ती झुलसे लोगों ने सुनाई आपबीती

गंदे पानी से परेशान दिखे शहरवासी
एक सप्ताह से टंकी से गंदा पानी नकिलने की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को शनिवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासी राजेश, विक्रम, सुनील आदि का कहना है कि टंकी से निकलने वाला पानी प्रयोग में भी नहीं लाया जा रहा। सफाई होने से गंदे पानी से राहत मिलेगी। 

सुबह मिलेगी सप्लाई, शाम को आपूर्ति रहेगी बाधित
ईओ ललित आर्य ने बताया कि रविवार को पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। शाम को केवल गायत्रीपुरम कालोनी, नौरोजपुर रोड, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट बड़ौत रोड और सिसाना रोड की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में आपूर्ति सुचारु रहेगी। 

शहरवासियों को गंदेे पानी से निजात दिलाने के लिए टंकियों की सफाई शुरू करा दी गई है। इसमें दो दिन का समय लगेगा और चारों टंकियों की अच्छी तरह सफाई कराकर साफ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। - ललित आर्य, ईओ बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed