फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A team of veterinarians arrived after the animals died, conducted an examination, and administered medication.

Baghpat News: पशुओं की मौत के बाद पहुंची चिकित्सकों की टीम, जांच कर दवाई दी

Thu, 18 Dec 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A team of veterinarians arrived after the animals died, conducted an examination, and administered medication.
खबर का असर
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। दत्तनगर गांव में खुरपका व मुंहपका बीमारी से 18 पशुओं की मौत व 50 पशुओं के बीमार होने की सूचना के बाद चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर जांच की। टीम ने पशुओं की जांच करने के बाद दवाई दी। साथ ही साफ-सफाई रखने की अपील की।


गांव में खुरपका व मुंहपका से 18 पशुओं की मौत व 50 से ज्यादा बीमार की खबर बुधवार के अंक में प्रकाशित की गई थी। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. विक्रांत शाहू, डॉ. शुभम शर्मा व डॉ. ऋषिराज मौके पर पहुंचे और उन्होंने पशुओं की जांच की। बताया कि पशुओं के मुंह से लार आ रही थी और पैरों में घाव थे। मुंह में जख्म होने के कारण पशु चारा नहीं खाने के कारण कमजोरी आ रही है। इससे पशुओं की मौत हो रही है। पशुओं को ठीक करने के लिए दवाई दी गई। उन्होंने लोगों को पशुओं के आसपास सफाई रखने, दवाई समय से देने की अपील की। गांव के अमित गिरी, बुद्धू शर्मा, विक्रम, विजय, स्वराज, हरपाल, कृष्ण, श्रीनिवास व अनिल ने बताया कि पशुओं का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed