Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A stressed soldier jumped into the Ganges from the Bijnor barrage and died.

Baghpat News: तनाव में डूबे सिपाही ने बिजनौर बैराज से गंगा में लगा दी छलांग, मौत

Sun, 15 Mar 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A stressed soldier jumped into the Ganges from the Bijnor barrage and died.
बिजनौर। 2016 बैच के सिपाही नितिन वत्स (32) ने बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। डूबने की वजह से सिपाही की मौत हो गई। शनिवार की सुबह गोताखोरों ने बिजनौर बैराज के गेट नंबर चार के पास से शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिजनौर बैराज के गेट नंबर तीन के पास लावारिस हालत में एक बाइक खड़ी मिली थी। पड़ताल में सामने आया कि उक्त बाइक बिजनौर पुलिस के अभियोजन कार्यालय में तैनात चल रहे सिपाही नितिन वत्स की है। इसके बाद से सिपाही की तलाश की जा रही थी। उधर उसकी पत्नी ने शुक्रवार की देर शाम शहर कोतवाली में गुमशुदगी की दर्ज कराई।
विज्ञापन

बैराज पर बाइक खड़ी मिलने के बाद से ही उसके गंगा में कूदने की आशंका जाहिर की जा रही थी। उधर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उसमें सिपाही गेट नंबर तीन के पास अपनी बाइक को खड़ी करते हुए नजर आया। शुक्रवार की रात में ही रेस्क्यू टीम को बुला लिया गया। शनिवार की सुबह रेस्क्यू टीम गोताखोर लेकर गंगा में उतरी। जिन्होंने खोजबीन अभियान शुरू किया। करीब 11:00 बजे गेट नंबर चार के पास सिपाही नितिन का शव बरामद किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बागपत के कस्बा टिकरी के रहने वाले नितिन वत्स पुत्र जयभगवान की तैनाती साल 2022 से बिजनौर में चल रही थी। वह अपनी पत्नी रेणु, बेटी मानवी (5) और बेटा रुद्र (एक साल) के संग बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी में किराए पर रहते थे। शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिपाही के तीन सालों से तनाव में होने की बात सामने आई है। तनाव के चलते ही उसने यह कदम उठाया। पत्नी से भी उसकी अनबन रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed