{"_id":"68d7c9f030c0a487de0e0a11","slug":"a-snake-bit-a-womans-finger-while-she-was-taking-out-a-box-from-a-cupboard-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139181-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अलमारी से डिब्बा निकाल रही महिला की अंगुली में सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अलमारी से डिब्बा निकाल रही महिला की अंगुली में सांप ने डसा
विज्ञापन
-खट्टा प्रहलादपुर गांव का मामला, उपचार के बाद चिकित्सक की निगरानी में रखी गई महिला
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव में शनिवार सुबह अलमारी से डिब्बा निकाल रही कुसुम देवी के हाथ में सांप ने डस लिया। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल के वार्ड में कुसुम देवी को चिकित्सक की निगरानी में रखा गया।
खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी कुसुम देवी ने बताया कि शनिवार सुबह घर में काम कर रही थी, तभी कमरे में रखी अलमारी से सामान का डिब्बा निकालने लगी। बताया कि अलमारी के अंदर हाथ जाते ही सांप ने अंगुली में डस लिया। कुसुम देवी ने झटककर हाथ को बाहर निकाला तो सांप भी बाहर फर्श पर आकर गिर गया। शोर सुनकर वहां आए परिवार के सदस्यों ने सांप को पकड़वाकर जंगल में छोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सक को सांप का फोटो भी दिखाया। उधर, चिकित्सक डॉ. शिखर ने बताया कि महिला के हाथ में सांप ने डसा जरूर, लेकिन जहर का उनके खून से संपर्क नहीं हो सका। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।