{"_id":"6674a1f533d50059ce0d8b44","slug":"a-separate-ward-is-being-prepared-to-admit-ayushman-card-holders-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-114415-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती करने के लिए तैयार कराया जा रहा अलग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती करने के लिए तैयार कराया जा रहा अलग वार्ड
Fri, 21 Jun 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया जा रहा है। वार्ड में आठ बेड की व्यवस्था कराई जाएगी। मरीजों को भर्ती करने और उनका इलाज करने के लिए डॉ. श्रवण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिला अस्पताल में अभी तक सामान्य वार्ड में ही आयुष्मान कार्ड धारक मरीजाें को भर्ती किया जाता था। अब जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारक रोगियों के लिए आठ बेड का अलग से वार्ड बनाया जा रहा है। वार्ड में एक रोगी और उसके तीमारदार के बेड के लिए आरक्षित है। वार्ड में एक साथ आठ रोगियों को भर्ती कर इलाज करने की व्यवस्था कराई जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड में स्टाफ की व्यवस्था कराकर फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार को नोडल बनाया गया है। इस तरह अलग वार्ड बनने से ज्यादा मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत उपचार किया जा सकेगा। हालांकि, अभी जिला अस्पताल में एक महीने में 75 मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वर्जन - जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए आठ बेड का वार्ड बनाया जा रहा है। इससे ज्यादा मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत उपचार मिल सकेगा। डॉ. श्रवण कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस