फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A plant was presented to the new couple in marriage ceremony

विवाह संस्कार में नवदंपती को भेंट किया पौधा

Sat, 18 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
A plant was presented to the new couple in marriage ceremony
बड़ौत (बागपत)। आंखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी की एक कड़ी है, पौधरोपण संस्कार अभियान। इसके तहत कस्बा छपरौली में शादी के पवित्र बंधन में बंधे नवदंपती शैलेष पुत्र राजेश शिवराज सिंह निवासी छपरौली और आकांक्षा वर्मा सुपुत्री सुमन रविकांत निवासी कोटद्वार (उत्तराखंड) को समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया। साथ ही प्रति वर्ष शादी की वर्षगांठ पर पौधरोपण का संकल्प दिलाया। उपाध्याय ने कहा कि प्रदूषण भारतवर्ष की ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहद गंभीर समस्या है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधे का रोपण करें तो पर्यावरण को शुद्ध करने में हमारे जीवन का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है। सभी को पवित्र अवसरों पर पौधरोपण करना चाहिए। इस अवसर पर शैलेष सिंह, शुभम, शिवराज, रविकांत, अमित, राजेश रोहिला, दीपांशी, तित्रशला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed