फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A person sitting on the side of a tube well dies after falling into a well

नलकूप पर शराब पी रहे व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत

Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
A person sitting on the side of a tube well dies after falling into a well
मृतक राजबीर का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
नलकूप के किनारे बैठे व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में भांजी की ससुराल आये मेरठ के डालूहेड़ा गांव के व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। शव करीब दो घंटे बाद कुएं से निकाला गया और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मेरठ जिले के डालूहेड़ा गांव का रहने वाला राजबीर (45) पुत्र चंदी शनिवार दोपहर अपने भांजे दीपक निवासी मटोरा के साथ भांजी की ससुराल आया था। बताया कि राजबीर अपने भांजे दीपक व रिश्तेदार ब्रह्मसिंह के साथ नलकूप पर चले गए। पुलिस के अनुसार वे लोग नलकूप पर बैठकर शराब पीने लगे। दीपक ने बताया कि रिश्तेदार ब्रह्मसिंह किसी काम से सिंघावली अहीर गांव चले गए और वह खेतों को देखने के लिए चला गया। तभी कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर वह दौड़कर आया तो कुएं में उसका मामा राजबीर पड़ा मिला। मामले की सूचना उसने परिजनों की दी। जिस पर मौके पर पहुंचे ब्रह्मसिंह, ग्रामीणों और पुलिस को कुएं से शव बाहर निकालने के लिए करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि राजबीर व उसके रिश्तेदार नलकूप पर शराब पी रहे थे। तभी कुएं में झांकते हुए राजबीर गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शव नहीं निकाल पाई फायरब्रिगेड, युवक ने दिखाई हिम्मत
कुएं में गिरने से राजबीर का शव निकालने के लिए फायरब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, लेकिन शव नहीं निकाला जा सका। सिंघावली अहीर के रहने वाले विकास यादव ने हिम्मत दिखाई और कुएं में उतरकर शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed