फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A master plan will be made to get rid of the problem of water logging

जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनेगा मास्टर प्लान

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
A master plan will be made to get rid of the problem of water logging
बड़ौत नगर पालिका में बैठक के दौरान मौजूद ईओ, चेयरमैन डॉ दुष्यंत तोमर व अन्य - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक संपन्न हुई। इसमेें सर्वसम्मति से 153 प्रस्तावों को पारित किया गया। इस दौरान नगर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने, नगर के सभी वार्डों में नाली, सीसी रोड़, इंटरलॉकिंग आदि के निर्माण का खाका खींचा गया।
नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में वार्ड 18 में टाइल्स सड़क निर्माण के लिए 19.51 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। वार्ड 16 में विभिन्न गलियों में सीसी सड़क निर्माण, रजबहे की पटरी पर सड़क निर्माण के लिए 2.72 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी गई। 50 से अधिक छोटे-बड़े नालों की सफाई कार्य के लिए 57.13 लाख का प्रस्ताव पास किया गया। वार्ड 14 में गलियों, रजबहे की पटरी के सीसी सड़क निर्माण के लिए 3.35 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। शहीद पार्क समेत अन्य पार्कों के रखरखाव और सुंदरीकरण के लिए 17 लाख से अधिक के बजट पारित किया गया। वार्ड नंबर तीन में टाइल्स सड़क निर्माण के लिए 1.44 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव पारित किया गया। स्ट्रीट लाइट बंद करने, खोलने वाले हेल्पर, लाइनमैन को ठेके पर रखने के लिए 16.42 लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। 60 सफाई मजदूर ठेके पर रखने के लिए 85.94 से अधिक का बजट पारित किया गया। 15 वार्ड, कांशीराम कालोनी में 130 सफाई मजदूर ठेके पर रखने के लिए 1.86 करोड़ से अधिक के बजट को भी हरी झंडी दी गई। 57.97 लाख रुपये का बजट 25 नलकूपों आदि के रखरखाव के लिए पारित किया गया। नगर में लगे 671 इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक करने के लिए 11.52 लाख का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में ये भी रखी गईं समस्याएं
सभासद जीत सिंह कश्यप ने चार साल से खराब पड़े हैंडपंपों, बड़का रोड पर जल भराव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की। सभासद अनुज जैन ने सड़क किनारे दबी टेल को ठीक कराने, चोरी हुई लाइट की एफआईआर दर्ज कराने, सभासद अमित राठी ने नेहरू रोड पर पड़ी वाली गंदगी की जगह सेल्फी प्वाइंट बनाने, सभासद नगेंद्र तोमर ने नगर में साफ-सफाई के लिए जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों को दुरुस्त कराने, रजबहे की सफाई कराने की मांग की। इस दौरान पहले समस्या रखने को लेकर सभासद जीत सिंह कश्यप, नगेंद्र तोमर सभासद की मामूली कहासुनी भी हुई। पालिका चेयरमैन ने बताया कि बड़का रोड की फाइल बनाकर डीएम को भेज रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed