फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A junkyard became a night shelter, even the bonfire did not burn

कबाड़खाना बने रैन बसेरा, अलाव भी नहीं जले

Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
A junkyard became a night shelter, even the bonfire did not burn
- शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान पांच डिग्री तक रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्दी से लोग कांप रहे है, मगर जिला स्तर पर सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए है। सीएचसी का रैन बसेरा कबाड़खाना बना हुआ है तो प्रशासन ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था भी नहीं कराई है। नगर पालिका का रैन बसेरा भी आठ बजे बंद हो जाता है। लोग सर्दी से बचाव के लिए अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर रहे है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया।
शीतलहर में लोगों को धूप में भी राहत नहीं मिल रही है। सुबह व शाम को सर्दी बढ़ने से हाथ पैर सुन्न होने से लोग अपने घरों से निकलने से भी कतरा रहे है। सर्दी का सितम बढ़ रहा है, मगर नगर के रेन बसेरो की हालत खराब है। सीएचसी में लोगों के लिए बनाया गया रेन बसेरा कबाड़ खाना बना दिया है। रेन बसेरे में टंकी का सामना भर दिया है। इसके अलावा नगर पालिका में बनाया गया दस बेड का रेन बसेरा रात आठ बजते ही बंद हो जाता है। इसके अलावा प्रशासन व नगर पालिका की ओर से सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था भी नहीं कराई गई है, जिससे लोग सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

लोग खुद कर रहे अलावा की व्यवस्था
ठंड से बचाव के लिए लोग अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था करने के लिए मजबूर है। सोमवार को लोगों ने नगर के कोर्ट रोड, सिसाना रोड, होलिका चौक, बड़ा बाजार, पांडव रोड पर अपने स्तर से अलाव चलाकर सर्दी से बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए सोमवार को पालिका की ओर से होलिका चौक व राष्ट्रवंदना चौक पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है, अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। नगर पालिका में दस बिस्तर का रैन बसेरा क्रियाशील है। रेन बसेरा में कोई भी व्यक्ति नहीं ठहरा है। - ललित कुमार, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed