फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A historic day for Baghpat, a confluence of development and heritage: CM Yogi

बागपत के लिए ऐतिहासिक दिन, विकास और विरासत का संगम बना : सीएम योगी

Thu, 13 Feb 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 13 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A historic day for Baghpat, a confluence of development and heritage: CM Yogi
छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्व.चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद - फोटो : संवाद
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की अष्ट धातु की 1200 किलो की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने कंप्यूटर वैज्ञानिक बनकर विदेश में नौकरी की। मगर, वह प्रतिष्ठा और पैसा छोड़कर भारत की सेवा करने आ गए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि चौधरी अजित सिंह का किसानों से गहरा जुड़ाव था। उनकी पहली प्रतिमा छपरौली में स्थापित हुई है, जो यह दर्शाती है कि वह हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बागपत का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि महाभारत काल में पांडवों ने जिन पांच गांवों को मांगा था, उनमें एक गांव बागपत भी शामिल था।
विज्ञापन

कहा कि बागपत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती और चौधरी अजीत सिंह की जयंती से विकास और विरासत का संगम हो रहा है। सीएम ने कहा कि बागपत के युवा ऊर्जा से भरपूर हैं और उनकी प्रतिभा देश व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। बागपत के युवा अब प्रदेश एवं देशभर में अपनी छाप छोड़ रहे हैं और उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था अब एक मिसाल बन गई है। प्रदेश में हर नागरिक, व्यापारी और बेटी सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed