{"_id":"6314ef963beeea0432712600","slug":"a-grand-procession-of-maa-shakambhari-took-out-baghpat-news-mrt6038886150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकंभरी की भव्य शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकंभरी की भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
बिनौली से मां शाकुम्भरी देवी दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। श्री जय अंबे शाकंभरी देवी पदयात्रा संघ की ओर से रविवार को कस्बे में मां शाकंभरी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए शीलचंद इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के बाद दो सौ श्रद्धालु भगवती का रथ लेकर शाकंभरी देवी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम में सुबह श्री दुर्गा मंदिर में 41 यजमानों ने भगवती और अन्य देवी देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की। पंडित अशोक शास्त्री ने कन्या पूजन कराया। बैंडबाजों और डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
शोभायात्रा मंदिर से कस्बे के मैन बाजार से लक्कड़ बाजार, माता मोहल्ला व गंज मोहल्ले से होते हुए शीलचंद इंटर कॉलेज पहुंची। मौके पर पदयात्रा संघ के अध्यक्ष सुशील शर्मा चेयरमैन मांगेराम यादव, राजेश कुमार गर्ग उर्फ पप्पू, निखिल, संस्थापक श्रीकृष्ण मित्तल, बंटी, अनिल जैन, नितिन मित्तल, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए भक्तों का जत्था रवाना
बिनौली। मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए रविवार को बिनौली गांव से 35 श्रद्धालुओं जत्था पैदल रवाना हुआ।
मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पंडित सत्यनारायण के निर्देशन में विधि विधान पूर्वक मंत्रोंच्चारण के बीच मां का झंडा पूजन व आरती की। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा में श्रद्धालु हाथों में लाल झंडे लेकर मां शाकंभरी के दर्शनों के लिए भजनों पर झूमते हुए रवाना हुए। पदयात्रा बड़ौत, शामली, सहारनपुर से होकर आठ सितंबर को मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचेगी। जहां पर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु झंडारोहण करेंगे। पदयात्रा में प्रधान उपेंद्र धामा, अनिल धामा, श्रीपाल धामा, रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, परमबीर, राकेश, अशोक, नीतू, देवेंद्र, विनीत, कुलवीर, यशपाल, सचिन मौजूद रहे।