फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A girl baby has died in Baghpat district hospital during treatment and family members have ruckus

Baghpat: मासूम बच्ची की जिला अस्पताल में मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Tue, 07 May 2024 08:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 May 2024 08:12 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक मासूम बच्चे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
A girl baby has died in Baghpat district hospital during treatment and family members have ruckus
अस्पताल में हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में जिला अस्पताल में भर्ती चार माह की बच्ची की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


खुब्बीपुरा निवाड़ा गांव के साजिद ने बताया कि उसकी चार महीने की बेटी नाविया को डायरिया हो गया और उसकी सोमवार की रात तबीयत बिगड़ गई। उसे मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई। उसने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन

उसका आरोप था कि बच्ची को समय से उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हुई है। बच्ची का इलाज शुरू करने के बजाए उसे चिकित्सक इधर-उधर दौड़ाते रहे। 

उधर, चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त से ग्रसित थी। अस्पताल में उसका उपचार शुरू किया गया था। हंगामे की सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजन बच्ची के शव को अपने साथ घर चले गए।

यह भी पढ़ें: गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच

विज्ञापन

बच्ची की मौत डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के कारण हुई है। अस्पताल आते ही बच्ची का इलाज शुरू कराया गया। परिजनों के आरोप सही नहीं है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल

यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed